कोढा़ प्रखण्ड कार्यलय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान शान्तिपूर्ण‌ माहोल में सम्पन्न हुआ।

रूपेश मिश्रा , कटिहार | प्रखण्ड में कुल 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान महिला मतदाताओं में उत्साह देखा गया, जहां कतारबद्ध होकर महिलाओं ने मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रखण्ड कार्यलय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 849 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 672 पुरूष और 177 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान समाप्ति तक कुल 483 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।इसमे 374 पुरुष और 109 महिला मतदाता सामिल रहे मतदान केन्द्र पर चुनावी व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेने चुनाव पर्यवेक्षक डॉक्टर प्रेम कुमार मीना मुंगेर, प्रमंडल आयुक्त, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्वेदी,तथा पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार पहुंचे!अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का निरिक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली !