बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्वास्थ्य मंत्री समेत तीन नेताओं ने एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

पटना। बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामवचन राय के साथ मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक माह के वेतन का चेक सौंपा।
तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह चेक सौंपते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।