रूपेश मिश्रा, (कटिहार) | कटिहार के शहीद चौक पर शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी की।
राजद नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर आपत्ति जताई। पार्टी नेताओं ने निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि निर्वाचन आयोग के कथित पक्षपाती रवैये को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों में असंतोष है। इसी के विरोध में शहीद चौक पर प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी गईं।
इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग भी









