रूपेश मिश्रा, (कटिहार)बिहार, बलरामपुर थाना के लालपुर में एक टोटो गाड़ी में 64.200 लीटर विदेशी शराब के साथ बारसोई के तारक दास को,बारसोई रेलवे स्टेशन पर कन्हाई कुमार को 22.000 लीटर बीयर, बारसोई रेलवे स्टेशन से ही नितेश कुमार को 8.000 लिटर बीयर ,सत्यम सिंह को 9.000 लीटर बीयर तथा रामबाबू कुमार को 9.000 लीटर बीयर के साथ, कटिहार जंक्शन से दीपक यादव को 9.000 लीटर विदेशी तथा रामकुमार यादव को 13.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल हाजत भेजा गया। इस दौरान कुल 134.700 लीटर विदेशी / बीयर ,एक टोटो के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।










