रूपेश मिश्रा, कटिहार नगर निगम कटिहार की ओर से 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर निगम सभा प्रशाल में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त संतोष कुमार ने की।
नगर आयुक्त ने कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर को शाम छह बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंच, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था समेत अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने और कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया।
बैठक में सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, नूर अली समेत नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।









