SBI PO Admit Card 2026 OUT: 1 और 2 अगस्त की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने SBI PO भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

1,500 पदों के लिए होगी भर्ती

SBI के इस भर्ती अभियान के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के कुल 1,500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।

 

SBI PO Prelims Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

 

1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers या sbi.bank.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर Current Openings सेक्शन पर क्लिक करें।

3. Recruitment of Probationary Officers (PO) 2026-27 लिंक पर जाएं।

4. Download Preliminary Call Letter लिंक पर क्लिक करें।

5. अब अपना Registration Number/Roll Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।

6. लॉगिन करने के बाद SBI PO Prelims Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

 

  • परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

 

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाना होगा:

– SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट

– एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस

– एडमिट कार्ड में दिए गए अन्य आवश्यक दस्तावेज, यदि लागू हों

ध्यान रखें: बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा से पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें।