इसुआपुर के सिसवां में तालाब में डूबने से बालक की हुई मौत 

News4Bihar | इसुआपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवां गांव के मनीष महतो के तीन वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की मौत गुरुवार को तालाब में डूबने से हो गई। स्वजनों के अनुसार प्रियांशु अपनी चार वर्षीया बहन प्रिया के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के बगल में स्थित तालाब में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। बहन प्रिया के चिल्लाने पर ग्रामीण पहुंचे और गहरे पानी में डूबे बालक को बाहर निकाला।वहीं पुलिस की 112 डायल गाड़ी को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रियांशु को सीएचसी इसुआपुर लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता घर से बाहर गए हुए हैं। वहीं दादी बसंती कुंवर, बुआ हवांती देवी और बबीता देवी तथा चाचा अंगद महतो और प्रेम महतो का रो-रो कर हाल बुरा है।