स्कॉर्पियो से 720 लीटर देसी शराब बरामद, वाहन जब्त

News4Bihar | गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्कॉर्पियो से 720 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट थाना क्षेत्र के कोनमा मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 720 लीटर देसी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इस मामले में वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।