इसुआपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के आता नगर गांव के स्वर्गीय लाल बहादुर प्रसाद के पुत्र अजय कुमार श्रीवास्तव में अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार स्थानीय पुलिस से लगाई है। इस संबंध में इसुआपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि वे जीविकोपार्जन हेतु गांव से बाहर रहते हैं। इस दौरान उनके पैतृक तथा क्रय की गई भूमि की देखरेख गांव के कुछ करीबी लोगों द्वारा की जाती है। इसी बीच एक आवासीय योग्य भूमि तक आने-जाने के लिए अपनी निजी जमीन में निजी रास्ता बनाने के लिए मिट्टी भरवाया जा रहा था कि उसी गांव के दबंग एवं उग्र स्वभाव के देवलाल साह के पुत्र रंजन सिंह कुशवाहा द्वारा मिट्टी भराई का कार्य कर रहे खजांची सिंह कुशवाहा और पप्पू महतो के साथ गलत तथा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया गया। साथ ही धमकी दी गई कि यदि मिट्टी भराई तथा खेती का कार्य किया गया तो भू-स्वामी अजय कुमार श्रीवास्तव तथा तुम दोनों को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










