News4Bihar | सारण | डुमरी पंचायत के स्वास्थ्य उप केंद्र गोपालपुर में व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई जब 4 जुलाई 2026 की दोपहर लगभग 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जांच में केंद्र पर साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई, वहीं कई महत्वपूर्ण दवाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। निरीक्षण के क्रम में एएनएम गीता कुमारी ड्यूटी पर मौजूद पाई गईं,वही जबकि सीएचओ सुप्रिया मदनलाल बिना आवेदन के अनुपस्थित थीं। इसके अलावा कमलावती कुमारी भी गैरहाजिर पाई गईं।
उपस्थिति पंजिका की जांच में 27, 30 जून तथा 1, 2, 3 और 4 जुलाई की तिथियों में भी अनुपस्थिति दर्ज पाई गई, जिससे कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. देवेश चंद्रा ने बताया कि सीएचओ सुप्रिया मदनलाल के अक्सर केंद्र से गायब रहने की शिकायत मिलती रही है। पूर्व में भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है। इस बार भी स्पष्टीकरण लेने के बाद जिला स्तर पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।










