सारण की बेटी डॉ. प्रियंका कुमारी ने हासिल की एमबीबीएस डिग्री, नोनिया समाज में खुशी की लहर

News4Bihar | Chapra : सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के साहवा गांव की बेटी  डॉ. प्रियंका कुमारी ने वर्ष 2026 में सफलतापूर्वक एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर जिले और नोनिया समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों में खुशी का माहौल है।

 

डॉ. प्रियंका कुमारी, शिव कुमार महतो की पुत्री हैं। उनका पैतृक निवास ग्राम एवं डाकघर – सहवा, थाना – इसुआपुर, जिला – सारण (छपरा) है। उनकी इस सफलता को न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नोनिया समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय माना जा रहा है।

 

समाज के लोगों ने कहा कि डॉ. प्रियंका की मेहनत, लगन और समर्पण युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, सेवा-भाव और समर्पण के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा करें तथा चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

 

अधिवक्ता सूरज कुमार महतो (Advocate) एवं समस्त नोनिया समाज ने डॉ. प्रियंका कुमारी को एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।