News4Bihar (सारण)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद Janardan Singh Sigriwal ने जलालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा शंकर दयाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष कुश पांडे, धनवान सिंह, गुड्डू चौधरी, फणींद्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद, पिंटू कुमार, अजय कुमार, शंकर दयाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी उमेश रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित बिहार के निर्माण का संकल्प भी लिया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दोहराया।










