News4Bihar | पटना : महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 23 मई की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 110.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.53 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इस बार पेट्रोल में 96 पैसे और डीजल में 95 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले 15 मई को पेट्रोल में 3.32 रुपये और डीजल में 3.14 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 19 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों के साथ-साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।
लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की कीमतों पर भी असर पड़ेगा। वहीं वाहन चालकों का बजट भी बिगड़ता नजर आ रहा है।










