News4Bihar | छपरा :जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा से वंचित छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विभिन्न विषयों को लेकर छात्रों के बीच बना भ्रम अब दूर हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों की परीक्षा छूट गई है, उनके लिए जल्द ही विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, कई छात्रों ने विषयों के चयन और फॉर्म भरने में तकनीकी त्रुटियों के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और समाधान की दिशा में कदम उठाया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपनी तैयारियों को जारी रखें और नई तिथि का इंतजार करें।
📅 सूत्रों के मुताबिक, विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल के मध्य में किया जा सकता है, जिससे वंचित छात्रों को एक और मौका मिलेगा।










