News4Bihar | सारण | बाबू के असोइयां गांव में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद गांव में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जो अंबेडकर स्मारक से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल पर आकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान युवाओं, महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, भाजपा मढ़ौरा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष अनील कुमार सिंह, भाजपा नेता सह जेपी सेनानी शंभू प्रसाद सिंह, डॉ. वकील प्रसाद तथा भाजपा मिर्जापुर के पंचायत अध्यक्ष लाल साहेब मांझी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के विचारों को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।










