इसुआपुर प्रखंड में विदाई समारोह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रकाश के कार्यों की हुई सराहना

News4Bihar | सारण | इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रकाश के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सत्यम कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी (CO) अजय कुमार ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मियों ने चंद्र कश्यप द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए योगदानों की सराहना की। BDO सत्याम कुमार सिंह ने उनके कार्यों को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रखंड के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भावुक शब्दों में उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में मौजूद अंचलाधिकारी अजय कुमार ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर नाजिर सत्य प्रकाश, बड़ा बाबू केशरी सिंह, अनिल कुमार, वाररूम  रानी कुमारी सहित प्रखंड के कई कर्मचारी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर चंद्र कश्यप को सम्मानित किया और उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।