इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, 2 देसी कट्टा और 8 एमएम की 1 जिंदा गोली बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार गिरी (पिता- अशोक गिरी) और गुड्डू कुमार (पिता- शर्मा गिरी) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचीतपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
वहीं थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से अवैध हथियार और गोली बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।










