● पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए, जवाब में आजाद क्लब 145 रन पर सिमटा
News4Bihar | सीतामढ़ी | 5 अप्रैल (रात्रि 12 बजे) सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत घोघराहा में बबलू पटेल पुस्तकालय के तत्वावधान में आयोजित स्व. बबलू पटेल स्मृति जिला स्तरीय 13वीं विक्रम ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया।
फाइनल में आजाद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विजेता क्रिकेट क्लब (छौरहिया) की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम मात्र 22 रन पर सिमटती नजर आई।
इसके बाद कप्तान अनिष कुमार सिंह और छोटू के बीच 52 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम को संभाला। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।
जिसमें अनिष ने 41, अनुज ने 21, छोटू ने 14 और प्रकाश ने 12 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में मोदी यादव ने 3 विकेट, जबकि चंदन पटेल और आशुतोष पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद क्रिकेट क्लब घोघराहा की टीम 145 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बिक्की शर्मा ने 26, चंदन पटेल और आनंद सिंह ने 18-18 रन बनाए।
छौरहिया टीम की ओर से राजाबाबू ने 4 विकेट और अनिष ने 2 विकेट लेकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
इस मुकाबले में छौरहिया टीम के कप्तान अनिष कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
🏆 पुरस्कार विजेता:
मैन ऑफ द टूर्नामेंट – चंदन पटेल
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – चंदन पटेल
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – विवेक सिंह
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर – आयुष
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – आशुतोष पटेल
सर्वश्रेष्ठ कप्तान – दिनेश यादव
खेल भावना पुरस्कार – राजाबाबू
सर्वश्रेष्ठ अंपायर – मुनेष राज
सहायक अंपायर – संजय यादव
सबसे ज्यादा छक्के – चंदन पटेल
टूर्नामेंट में बेहतरीन कमेंट्री के लिए राजेश रवि और राहुल झा को तथा उत्कृष्ट कवरेज के लिए पत्रकार कमर अख्तर और प्रभात मिश्रा को सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व सांसद अर्जुन राय, पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा, कांग्रेस प्रत्याशी नवीन कुमार और मुखिया राजू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










