छौरहिया टीम फाइनल में, मेजरगंज को 7 विकेट से हराया

News4Bihar: बथनाहा प्रखंड के रनौली पंचायत में आयोजित स्वर्गीय बबलू पटेल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता क्रिकेट क्लब छौरहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में मेजरगंज क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजरगंज की टीम 18 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छौरहिया टीम ने अनीश के बेहतरीन अर्धशतक और आयुष व गौरव की संयमित बल्लेबाजी के दम पर मात्र 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी में विवेक सिंह, अनीश और राजा बाबू ने प्रभावी प्रदर्शन किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अनीस सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को नाइट मैच के रूप में खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

छौरहिया टीम की इस जीत पर डायन छपरा पंचायत के मुखिया राजू सिंह, समाजसेवी राहुल झा और आलोक सिंह ने टीम को बधाई देते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।