पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ता – जनक सिंह

News4Bihar/सारण: इसुआपुर प्रखंड के डोईला गांव स्थित तरैया विधानसभा के प्रधान कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियांन 2026 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पार्टी के पश्चिमी जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस प्रशिक्षण शिविर में विधायक जनक सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। साथ ही कहा कि इन्हीं की कार्यशैली एवं समर्पण की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद संगठन को बूथ ,पंचायत और प्रखंड स्तर पर मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में पार्टी की कार्यशैली, वैचारिक आधार और सांस्कृतिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर सारण जिला पश्चिमी के जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामाशंकर मिश्र, तरैया विधानसभा के संयोजक रामाधार सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यदेव साह, सोनू ओझा, बद्री नारायण सिंह, प्रवीण कुमार मंटू, मेवा लाल सहनी समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।