इसुआपुर में अधिवक्ता से मारपीट, जान से मारने की नीयत का आरोप; थाने में प्राथमिकी दर्ज

  News4Bihar (सारण):इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी अधिवक्ता अफाक अली सिद्दीकी ने अपने ही गांव के कुछ लोगों के खिलाफ इसुआपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में उन्होंने अब्दुल खालिद सिद्दीकी, वसीम अहमद सिद्दीकी, हसन सिद्दीकी, मुजम्मिल हुसैन उर्फ चिंटू, हामिद अली सिद्दीकी, तौफीक खालिद सिद्दीकी और एजाज अली सिद्दीकी समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अधिवक्ता का कहना है कि वे अपने घर से छपरा न्यायालय जाने के लिए कार से निकले थे। इसी दौरान गांव के कब्रिस्तान के पास आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके पॉकेट से 15 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।

बताया जाता है कि मौके पर मौजूद उनके ड्राइवर ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

इस मामले में इसुआपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट: इसुआपुर संवाददाता)