इसुआपुर (सारण): प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिसवां के मेधावी छात्र विवेक कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक हासिल कर न सिर्फ इसुआपुर प्रखंड बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
चकहन गांव निवासी सुनील राय एवं देवांती देवी के सबसे छोटे पुत्र विवेक का यह सफर संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद विवेक ने अपनी लगन से बड़ी सफलता हासिल की।
विवेक ने बताया कि वह रोजाना साइकिल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्कूल पढ़ने जाता था और घर लौटकर 6 से 7 घंटे नियमित पढ़ाई करता था। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
🎯 बड़ा सपना: विवेक आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश की सेवा करने का लक्ष्य रखता है।
चार बहनों के बीच सबसे छोटे और दुलारे भाई विवेक की इस शानदार सफलता पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
🎉 इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका संजू कुमारी, शिक्षक अखिलेश यादव, रंजीत रंजन, बाबा पारस राय, चाचा राजदेव कुमार समेत बहनों रिंकू कुमारी, बिंदु कुमारी, कविता कुमारी और श्रीकांति कुमारी ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
👉 यह सफलता साबित करती है कि मेहनत और जुनून के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।










