पुरसौली प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में बिशुनपुर की शानदार जीत.

News4Bihar : पुरसौली प्रीमियर लीग (PPL) के तहत एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक डांसर रोहित यादव, राहुल यादव, नितेश यादव सहित अन्य युवाओं की अहम भूमिका रही।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुखिया अजय राय द्वारा सिक्का उछालकर किया गया। मुकाबला सैनिक क्रिकेट क्लब बेला और बी.सी. सी क्रिकेट क्लब बिशुनपुर के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर बीसी क्रिकेट क्लब बिशनपुर ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सैनिक क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 14 ओवर में 179 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जवाब में उतरी बी.सी. सी क्रिकेट क्लब बिशुनपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 180 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने लीग में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने पूरे माहौल को खेलमय बना दिया।