● मिंटू सिंह बने सीजे कंपनी के जिला डिस्ट्रीब्यूटर
इसुआपुर। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित पावर हाउस ट्रेडर्स के प्रांगण में होली मिलन सह इलेक्ट्रीशियन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीजे कंपनी की ओर से किया गया था ।जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में इलेक्ट्रीशियन शामिल हुए।इस अवसर पर पावर हाउस ट्रेडर्स के प्रोपराइटर आलोक रंजन उर्फ मिंटू सिंह को सीजे कंपनी का जिला डिस्ट्रीब्यूटर घोषित किया गया। कंपनी की ओर से उन्हें पूरे जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान मिंटू सिंह द्वारा उपस्थित सभी इलेक्ट्रीशियनों, मीडिया कर्मियों एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 इलेक्ट्रीशियनों को बहुमूल्य पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सीजे कंपनी से आए प्रतिनिधियों ने अपने उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मिंटू सिंह को जिला डिस्ट्रीब्यूटर बनने पर बधाई दी। अंत में सभी इलेक्ट्रीशियनों ने होली के गीतों का लुत्फ लेते हुए उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लेने की बात कही।










