● मढ़ौरा में विकास की राह पर ‘जल संकट’!
● सिसवा रसूलपुर पंचायत की सड़क पर वर्षों से जल जमाव, ग्रामीण परेशान|
📍 मढ़ौरा (सारण) – प्रखंड के सिसवा रसूलपुर पंचायत में मुख्य सड़क पर वर्षों से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश हो या नल-जल का बहाव, सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला। जल जमाव के कारण सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है और राहगीरों को कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन गया है।
📢 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
👉 क्या जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ध्यान देंगे?
👉 कब मिलेगी सिसवा रसूलपुर पंचायत के लोगों को राहत?










