होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

   News4Bihar: इसुआपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को इसुआपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी (सीओ) सतीश कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष कमल राम सहित जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सीओ सतीश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष कमल राम ने संयुक्त रूप से की।

बैठक के दौरान होली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, गश्ती व्यवस्था तथा अफवाहों पर नियंत्रण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

सीओ ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सद्भाव का त्योहार है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। वहीं थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में मुखिया प्रतिनिधि अजमल रहमानी, देवेंद्र सिंह, अमरनाथ प्रसाद, एमडी वारिस, अनवर हुसैन, विजय राय, राजेश सिंह कुशवाहा, श्याम प्रसाद, बीडीसी सूरज सिन्हा, जयप्रकाश महतो, ढोलन सिंह, संतोष सिंह, सूरज श्रीवास्तव, अजमत अली, एमडी सेराज, नाजिर हुसैन, कपिलदेव राम, बुनिलाल साह, कृष्ण कुमार राम, रामबाबू राय, अशोक सिंह, बद्री नारायण सिंह, अरबिंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।