Accidental news | बारात से लौट रही बस मे ट्रक ने मा-रा ट-क्कर, एक दर्जन घा-यल सदर अस्पताल छपरा रेफर,

News4Bihar  |  मशरक थाना क्षेत्र के 227ए राम जानकी पथ पर बंगरा महादेवा ब्रह्म स्थान के पास रविवार की सुबह शादी समारोह वापस लौट रहीं बारातियों से भरी बस की अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमे दर्जन भर बारतियों घायल हो गया जहाँ पुलिस के द्वारा घायलों को मशरख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ घायलों कि पहचान पानापुर के बिजौली गांव निवासी विरेन्द्र सिंह, कृष्णा साह,धनेश राय, कृष्णा राय, अर्जुन भगत, बलेश्वर राय, अर्जुन कुमार, रंजीत प्रसाद,ललन भगत,रमेश प्रसाद, अंश कुमार,राम बाबू भगत,विमल भगत शामिल हैं। बताया गया कि बिजौली गांव से शादी समारोह में बारात सिवान जिले गयी थी वहीं से बारात वापस लौट रहीं थीं कि ट्रक से बस की टक्कर हो गई