News4Bihar: वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने भेल्दी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की विधि-व्यवस्था, अभिलेखों तथा लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। सभी अनुसंधानकर्ताओं के कार्यों का परीक्षण किया गया तथा अनुसंधान की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में निष्पादन पर विशेष बल देने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में लंबित मामलों की पड़ताल की गई, जिसमें 45 पुराने कांडों को चिन्हित कर इस माह के अंत तक सभी का निष्पादन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया।
इसके साथ ही आगामी दशहरा पर्व एवं विधानसभा चुनाव-2025 को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। गौरतलब है कि सारण जिले के सभी थानों में इसी तरह विशेष समीक्षा एवं औचक निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय एवं बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध हो सके।










