4 सितंबर को मढ़ौरा आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

4 सितंबर को मढ़ौरा आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सारण जिले के मढ़ौरा में 4 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन प्रस्तावित है। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को संबोधित करेंगे तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

 

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जेडीयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *