Saran News: नगर पँचायत में लगेंगे विकास के पंख

News4Bihar/माँझी:  माँझी नगर पंचायत में अब विकास के पंख लगने की उम्मीद जग गई है। पिछले एक महीने में माँझी नगर पँचायत के कार्यों में तेजी आ गई है। माँझी नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया ने बताया कि नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए वे समर्पित है। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि माँझी नगर पंचायत में तीन जगहों पर सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है। इसके साथ ही कुल सत्रह स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाया गया है। जबकि पाँच जगहों पर वेलकम गेट लगाया गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए कुल छह जगहों पर वाटर एटीएम लगाया जा रहा है। स्वक्षता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर पँचायत के प्रत्येक घरों में डस्टबिन का भी वितरण किया जा रहा है। जिससे लोगों को सूखा और गीला कचड़ा एकत्रित करने में आसानी होगी। वहीं माँझी ब्लॉक परिसर के मुख्य द्वार पर बड़ा एल ई डी डिस्प्ले लगाया जा रहा है। जिसके माध्यम से नगर पँचायत के लोग अपने विज्ञापन को प्रसारित कर सकते हैं। जिससे नगर पंचायत को रेवेन्यू की प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि नगर पँचायत स्थित दुधई पोखरा का जीर्णोद्धार जल्द ही किया जायेगा। उक्त पोखरे के चारों तरफ पार्क के निर्माण के साथ पाथवे का निर्माण भी किया जाएगा।उसके बाद वर्षो से जलमग्न माली टोला से हसनअली बाजार को जोड़ने वाली सड़क से पानी हटेगा। दीघा पोखरे के पानी को नाले का निर्माण कर नदी में गिराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों को धरातल पर लाने के लिए नगर पंचायत के सभी कर्मी वार्ड पार्षद मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद दिन रात लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *