इसुआपुर। थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी प्रमोद सिंह के मोटर पार्ट्स गोदाम से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उन्होंने इसुआपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. प्रमोद सिंह की मढ़ौरा में मोटर पार्ट्स की दुकान है और टेढ़ा गांव स्थित दलान के ऊपरी कमरे में गोदाम है. आवेदन के अनुसार, मंगलवार की रात गोदाम से मोबिल, ग्रीस, कूलेंट, फैन बेल्ट और गियर ऑयल समेत कई सामान चोरी हो गए.चोरी गए समानों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है. खोजबीन के दौरान उन्होंने टेढ़ा गांव निवासी सरफुद्दीन पर चोरी का आरोप लगाया. उनके अनुसार, चोरी का कुछ सामान मढ़ौरा स्थित हनुमान मशीनरी स्टोर से बरामद हुआ. थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित सरफुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया है.









