बोकारो में विधायक जयराम महतो को टाइगर जगरनाथ महतो के पुण्यतिथि में जाने से रोका।

News4Bihar/डेस्क : बाकोरा में विधायक जयराम महतो का विरोध शुरू हो गया है. बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापितों के आंदोलन के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जाने से भी उन्हें रोक दिया गया. 3 दिन में यह दूसरा मौका है, जब युवा विधायक का विरोध हुआ है. डुमरी विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की दूसरी पुण्यतिथि रविवार 6 अप्रैल 2025 को को चंद्रपुरा प्रखंड के सिंगारी मोड़ स्थित बीएड कॉलेज मैदान में मनायी जा रही थी. समारोह में शामिल होने के लिए जयराम महतो भी पहुंचे, लेकिन जगरनाथ महतो के समर्थकों ने डुमरी विधायक को बीएड कॉलेज गेट पर ही रोक दिया. कहा, ‘आप कल आइये, अभी कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा. इसके बाद विधायक लौट गये.’