Saran news | अनियंत्रित Maruti swift सड़क किनारे एक घर के दीवाल को तोड़ते हुए गुमटी से जा टकराया

न्यूज4बिहार: अमनौर-तरैया मुख्य पथ स्थित अमनौर सुलतान बारा गांव के पास एक अनियंत्रित मारुति स्विफ्ट कार घर के सामने का दीवाल तोड़ते हुए गुमटी से जा टकराया।घटना शुक्रवार के सुबह की है।दुर्घटना की खबर सुन आस पास के लोग बीच बचाव को दौरे गाड़ी से चालक को निकाला।चालक व गुमटी में बैठा युवक को हल्की चोट आने की बात बताई गई।गनीमत कहे कि वहाँ कोई बच्चा नही खेल रहा था अन्यथा एक बड़ी घटना हो सकती थी।परन्तु दुर्घटना में चालक व गुमटी में बैठा श्याम बिहारी के 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार दोनो बाल बाल बच्चे।गाड़ी इतनी तेज गति थी ।जिससे गाड़ी के साथ गुमटी के परचखे उड़ गए थे।घटना को सुन आस पास के लोगो की भीड़ उमड़ी हुई थी।सब यही कह रहे थे कि दोनों बचे कैसे?चालक स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर लच्छी गांव के सुमेश कुमार सिंह बताया जाता है।ये ननबैंकिंग कार्य से सिवान गया हुआ था।सिवान से लौटने के क्रम में आँखे झप गई।जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गाड़ी दीवार से टकराया।ठोकर लगते ही गाड़ी के बैलून खुलने से चालक बाल बाल बचा।