संविधान सभा की बैठक का हुआ आयोजन

न्यूज4बिहार: अमनौर प्रखंड जन सुराज कार्यालय परिसर में संविधान सभा की बैठक संविधान निर्माण समिति के सदस्य डाॅ. अर्जुन सिंह यादव जी के उपस्थिति में आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल ने किया। कार्यक्रम में पार्टी निर्माण को लेकर संविधान तैयार करने हेतु एक-एक प्रस्तावना पर सभी संस्थापक सदस्यों से राय सुमारी एवं उनकी सहमति ली गई। मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने बताया कि दो अक्टूबर को एक करोड़ संस्थापक सदस्य मिलकर जन सुराज को एक राजनीतिक दल बनायेगे। जिसको लेकर संविधान तैयार करने में सभी संस्थापक सदस्यों की विभिन्न प्रस्तावों पर राय,सुझाव व सहमति हेतु प्रत्येक प्रखंड संविधान सभा की बैठक की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम पुकार मेहता, अभियान समिति संयोजक प्रियरंजन सिंह युवराज, जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, प्रखंड संगठन महासचिव नीरज कुमार रवि, प्रखंड किसान अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, प्रखंड अभियान समिति के संयोजक भानु प्रताप सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष महम्मद अब्बास, प्रखंड प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अमरेन्द्र बैठा,अरविन्द श्रीवास्तव, पिन्टू तिवारी, सुरेश महतो आदि जनसुराजी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *