पूर्व मुखिया के निधन पर पंचायत में शोक की लहर ।

न्यूज4बिहार/सारण:पानापुर प्रखंड अंतर्गत महम्मदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामविनोद साह की मंगलवार की सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गयी .67 वर्षीय दिवंगत पूर्व मुखिया वर्ष 2001 से 2006 एवं 2011 से 2016 तक महम्मदपुर पंचायत के मुखिया रहे थे. उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी. शोक व्यक्त करनेवालों में पूर्व विधायक मुद्रिकाप्रसादराय, जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर, मुखिया प्रतिनिधि डॉक्टर वकील राय,प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह ,माले नेता सह पूर्व मुखिया सभापति राय,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, सुरेंद्र पंडित ,पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह, अनिल कुमार, मौलाद्दीन, जलेश्वर मांझी, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ शंभु सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *