जिले में जन सुराज कार्यवाहक समिति की हुई घोषणा, बच्चा राय बने ज़िलाध्यक्ष

जन सुराज

● संगठन महासचिव श्रवण महतो, महिला जिलाध्यक्ष अमिता सहनी, जिला युवा अध्यक्ष बने कुमार शिवम.

■ चार सदस्यीय कोर कमिटी सदस्यों ने की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा जान सुराज

● समिति में पांच संरक्षक और पांच सदस्यीय अभियान समिति का भी गठन.

छपरा। जन सुराज के जिला कार्यालय में शनिवार को सारण के जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। यह घोषणा नेताओं और कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हॉल में चार सदस्यीय कोर कमिटी की टीम ने की। इनमें योगेन्द्र शर्मा, जयराम सिंह, डॉ. संजय सुमन और नवशाद अली फारूखी शामिल थे। नवशाद अली ने कहा कि जनसुराज बिहार के बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन की जिद्द का सपना लेकर उतरी है। प्रशांत किशोर के पास इसे लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण है। उन्होंने यह भी कहा कि आज घोषित समिति स्थाई चुनाव होने तक काम करेगी।

कार्यवाहक समिति के जिलाध्यक्ष बच्चा राय को बनाया गया। पांच सदस्यीय संरक्षक समिति में भरदुल प्रसाद, शेर मोहम्मद खान, प्रो. पृथ्वी राज सिंह, त्रिभुवन भगत और शिवनाथ राय को रखा गया है। जिलाध्यक्ष के साथ काम करने के लिए 15 उपाध्यक्ष और 15 जिला सचिवों के नामों की भी घोषणा की गई।

वहीं संगठन महासचिव श्रवण महतो, मुख्य जिला प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, जिला कार्यालय प्रभारी नवनीत कुमार यादव, महिला जिलाध्यक्ष अमिता सहनी, जिला युवा अध्यक्ष कुमार शिवम और जिला किसान अध्यक्ष शिवनाथ सिंह को बनाया गया। इसके अतिरिक्त तीन अनुमंडल और 20 प्रखंड के अध्यक्ष व सदस्यों के नामों की भी घोषणा हुई। वहीं जन सुराज की सोच को घर-घर पहुंचाने के लिए पांच सदस्यीय अभियान समिति की भी घोषणा की गई। इसके संयोजक युवराज प्रियरंजन सिंह बनाए गए हैं। इस समिति के चार अन्य सदस्यों में नीलेश कुमार सिंह, नवल कुमार, अभिषेक सिंह और शिव कुमार सिंह शामिल हैं। इस बैठक की अध्यक्षता शेर मोहम्मद खान ने की और संचालन कुलदीप महासेठ ने किया। मौक़े पर भरदूल प्रसाद, त्रिभुवन भगत, शिवानुग्रह नारायण सिंह, शेर मोहम्द खान, शिवनाथ राम, कन्हैया सिंह, किशमती देवी, अभय सिंह, अशोक सिंह, डा.अर्जुन राय, ललित तिवारी, सुरेश सिंह, राहुल सिंह, मुन्ना भवानी, गोरख नाथ ओझा, अजीत सिंह व अन्य थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *