हल्की बारिश ने नगर निगम वार्ड संख्या 13 का खुला पोल

महिला सड़क पर उतर सुनाई अपनी वैय्था,कही 6 माह कीड़े मकोड़े के साथ करना परता है गुजर बसर।

समस्तीपुर से धर्म विजय गुप्ता की रिपोर्ट

  न्यूज4बिहार : समस्तीपुर जिले के नये नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मथुरापुर स्थित वार्ड संख्या 13 में हल्की बारिश ने नगर निगम का पोल खोलकर रख दिया। बताया जाता है की उक्त वार्ड में थोड़ी सी भी बारिश हो जाय तो पानी लगना आम बात हो गया है। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को चलने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या को लेकर एक स्वर में वार्ड संख्या 13 में निवास करने वालों में राज कुमार साह, पानो देवी, सुमित्रा देवी, राधा देवी, अनिता देवी, शांति देवी, अन्नु कुमारी, लीला देवी, विक्रम कुमार, आंतरिक्ष कुमार आदि का कहना है कि यहां पर जल जमाव होने से चंद तरह के बीमारियां होने का अंदेशा लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोगों से साफ सफाई एवं घर का टैक्स लिया जाता है। मगर साफ सफाई नहीं होती हैं। स्थानीय पुरुष एवं महिलाओं ने संबंधित विभाग से साफ सफाई के अलावा जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। महिलाओं ने सड़क पर उतर अपना बैय्था सुनाई।उन्होंने कहा प्रति वर्ष वर्षात के समय में हमलोग घर से नही निकल पाते है।और नही मच्छरों को वजह से हमलोग अपने दरवाजे पर बैठ पाते है। छह महीनों तक हमे कीड़े मकोड़े व मच्छरों के बीच गुजारना पड़ता है।इसको लेकर लोगों ने मीडिया के माध्यम से नाला निर्माण कर पानी निकासी की समस्या से निजात की मांग नगर आयुक्त से की है।