बड़े पैमाने पर आईएएस -आईपीएस का तबादला,देखे पूरा लिस्ट।

न्यूज4बिहार/पटना: सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए थोक भाव में आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है इस सिलसिले में 15 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं ।

इनमें शिवहर पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (खगरिया), पूर्णिया,सारण, सिवान, औरंगाबाद, कैमूर,बक्सर, शेखपुरा, अरवल, कटिहार,मधेपुरा, सहरसा, सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक लघु जल संसाधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को मध् निषेध विभाग का सचिव बनाया गया है। श्री गंजियाल  को इसके साथ ही बिपाशा के विशेष कार्य पदाधिकारी तथा निबंधन महा निरीक्षक उत्पाद आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे निबंधन महा निरीक्षक उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी को बिहार शिक्षा परियोजना पार्षद के राज्य परियोजना निदेशक पद पर तैनात किया गया है। श्री धनजी इसके साथ ही राज्य परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी को कला संस्कृति एवं युवा विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। सारण (छपरा) के नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार राज्य पर्यटन विभाग विकास निगम के एमडी कॉलेज को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव का दायित्व संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *