Special team of bihar police arrested 10 criminals who were involve in jewel shop loot case

लखीसराय. बिहार की लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एसआईटी की टीम ने बीते 16 फरवरी को चानन थाना क्षेत्र के मननपुर बाजार मे हुए आभूषण दुकान मे डकैती मामले का खुलासा कर लिया है. 16 फरवरी को हुई इस घटना में 12 लाख के गहने और 2 लाख रुपये कैश लूटे गए थे. एसआईटी ने उतर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले मे छापेमारी कर दस डकैतों को गिरफ्तार किया है. एसआईटी ने गिरफ्तार डकैतों के पास से दो लाख इकहतर हजार रुपये नगद, आभूषण, शटर एवं लॉकर तोड़ने वाला हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार सभी डकैत संगठित पंखिया गिरोह के सदस्य बताए हैं, जो अंतराज्यीय गिरोह है.

यह गिरोह बिहार के गया, मधुबनी, जमुई, लखीसराय में घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लखीसराय पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बीते 16 फरवरी को हुए चानन के मननपुर बाजार मे डकैती की घटना के बाद एएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व मे एसआईटी बनाकर अनुसंधान शुरू की गई तो पुलिस को पता चला कि ऊतर प्रदेश के पंखिया गिरोह का हाथ है.

इस गैंग के कुल पंद्रह सदस्य किऊल स्टेशन के समीप रह रहे थे और रैकी करके चानन के मननपुर स्थित आभूषण दुकान में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. एएसपी रौशन के नेतृत्व मे ऊतर प्रदेश के शाहजहांपुर में जब छापेमारी की गई तो निगोही थाना क्षेत्र से सुमेर सिंह, प्रेमचंद्र, मदन, ओमकार, पप्पू, जगदीश,  हुकुम सिंह, भुरा, टिल्लू, अवतार सिंह को गिरफ्तार किया गया. इनलोगों के घर की जब तलाशी ली गई तो लूट का सामान भी बरामद किया गया. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि इस सफल उद्वभेदन मे शामिल चानन थानाध्यक्ष रूबीकांत, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसआई संजीव कुमार, डीआईयू प्रभारी शशिभूषण को पुरस्कृत किया जाएगा.

Tags: Bihar News, Crime In Bihar

Source link