Daughter in law killed her mother in law in deoghar

रिपोर्ट : मनीष दुबे

देवघर. देवघर के सारठ थाना क्षेत्र में रिश्ते के कल्त का एक मामला सामने आया है. यहां एक बहू ने अपनी ही सास की हत्या कर दी. वारदात की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल, नयाडी गांव में घरेलू विवाद को लेकर पिंकी देवी ने ईंट से मारकर अपनी सास हेमया देवी को मौत के घाट उतार दिया.

मृतिका के पति सीताराम पंडित ने बताया कि घर में सास-बहु में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद बहु पिंकी ने सास हेमया पर ईंट से हमला कर दिया. इस हमले से हेमया देवी घायल हो गईं. इसके बाद पिंकी ने हेमया का गला दबा दिया. दम घुटने से उनकी मौत हो गई. घर में सास-बहु में आए दिन विवाद होता रहता था.

परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेश पांडे ने बताया कि बहु के द्वारा सास की हत्या की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने अपना जुर्म कबूल किया है. वहीं, मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Tags: Crime News, Deoghar news, Murder case

Source link