आप की अदालत: स्पेशल दर्शकों के लिए AAP KI ADALAT अब उनकी भाषा में AAP KI ADALAT FOR SPECIAL VIEWERS deaf and dumb people NOW IN American Sign Language

AAP KI ADALAT- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
आप की अदालत

नई दिल्ली: भारतीय समाचार जगत का सबसे चर्चित और पुराना शो आप की अदालत के नए एपिसोड आना शुरू हो गए हैं। हर हफ्ते ही शनिवार को ‘आप की अदालत’ के कटघरे में कोई न कोई मशहूर हस्ती बैठी होती है। यह हस्ती इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ और शो के होस्ट रजत शर्मा के सवालों का सामना करते हैं। यहां पूछे गए सवालों को कटघरे में बैठे लोग बेबाकी से जवाब भी देते हैं। आप की अदालत का नया एपिसोड प्रत्येक शनिवार रात 10 बजे प्रसारित होता है और हर हफ्ते नए कीर्तिमान दर्ज करता है। 

इंडिया टीवी की कोशिश रहती है कि यह शो देश और दुनिया के हर दर्शक तक पहुंचे। इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए इंडिया टीवी ने अब अपने खास दर्शकों के लिए ख़ास इंतजाम किया है। दुनियाभर में लाखों लोग ऐसे हैं जो किन्हीं वजहों से सुन व बोल नहीं पाते हैं। अब ऐसे दर्शकों के लिए इंडिया टीवी ‘आप की अदालत’ शो का एक खास वर्जन लाया है, जो इस अपने आप में अनोखा है। यह शो अब अमेरिकन साइन भाषा में भी देखा जा सकेगा। इसके साथ ही दर्शक गेस्ट से इसी भाषा में अपना सवाल भी पूछ सकेंगे। यह शो इंडिया टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाता है।

यहां क्लिक करके अब स्पेशल व्यूअर्स ‘आप की अदालत’ देख सकेंगे अब उनकी भाषा में

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Source link