Jabalpur Crime News. जबलपुर में पुलिस ने पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाली गैंग के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी हाईवे के पास ही बसे खिरकाखेडा गांव और आस-पास बने ढाबों के पास पेट्रोल कंपनियों के टैंकरों को रोकते थे. इसके बाद यहां पाइप के जरिए पेट्रोल निकालकर केन में भरते थे. पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया है. इनके पास से 425 लीटर पेट्रोल 25 लीटर डीजल और टैंकर में मिलाने के लिए रखा 150 लीटर एथेनॉल जप्त किया गया है.










