हाइलाइट्स
गुरुग्राम में 35 वर्षीय शख्स को गोलियों से भून दिया गया
हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ली है
मृतक की बहन ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया
गुरुग्राम: देशभर के गैंगस्टर्स के 70 से ज्यादा ठिकानों पर मंगलवार को NIA ने छापेमारी की. रेड खत्म होते ही दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में गैंगस्टर्स (Gangsters In Gurugram) ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. बीती रात करीब साढ़े 10 बजे गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव (Saraswati Enclave) में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के गुर्गों ने ली है तो वहीं मृतक की बहन ने अपनी पति पर ही अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गोलियों से भून डाला. यह घटना सेक्टर 10 इलाके के सरस्वती एनक्लेव में हुई है. बताया जा रहा है कि यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला 35 वर्षीय राहुल सोलंकी जो कि टैक्सी चलाने का काम करता है वो रात करीब 10 बजे अपने घर आया और जैसे ही वो अपनी टैक्सी को पार्क करके घर की तरफ जाने लगा तो उसी वक्त बाइक पर सवार तीन नकाबपोश आए और आते ही गली में राहुल पर गोलियों की बौछार कर दी. इस हमले में राहुल को लगभग 13 गोलियां मारी गई हैx. पुलिस को मौके से एक दर्जन गोलियों के खोल भी मिले हैं. वहीं मृतक राहुल की बहन ने अपने पति पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है.
इस हत्याकांड में पुलिस भी परिजनों के आरोप के आधार पर मृतक के जीजा को ही आरोपी मान कर चल रही थी. लेकिन अब इस हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है. बीते रात करीब 3 बजे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बॉक्सर रितिक ने अपने फेसबुक पेज पर इस हत्या की जिम्मेवारी ली और दावा किया कि गैंगस्टर कौशल, गैंगस्टर बवाना और गैंगस्टर बमबीहा के साथियों को इसी तरह मारा जाएगा. फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया कि हमने ही राहुल सोलंकी का गला काटा है और जो भी हमारे खिलाफ जाएगा उसका यही अंजाम होगा. साथ ही पोस्ट में ये भी कहा गया है कि गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में हमारे ही ठेके होंगे. इस फेसबुक पोस्ट के सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस अब इस मामले की गैंगवॉर के एंगल से भी जांच रही है. वहीं एक जानकारी ये भी मिली है कि मृतक राहुल सोलंकी ने साल 2012 में गुरुग्राम में एक एंबुलेंस मालिक की हत्या की थी जिसमें उसे उम्र कैद की सजा हुई. वो हाइकोर्ट से जमानत पर चल रहा था.
भरतपुर-भिवानी कांड: जिस पर लगा अलवर के 2 युवकों को जिंदा जलाने का आरोप, उस पर कुछ दिनों पहले…
हालांकि इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक मामले में किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. एक तरफ तो NIA गैंगस्टर्स पर शिकंजा कस रही है लेकिन वो बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gurugram crime news, Lawrence Bishnoi
FIRST PUBLISHED : February 22, 2023, 11:06 IST










