रिपोर्ट : आनंद कुमार राय
अमनौर(सारण)स्थानीय होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय के चाहरदीवारी, मुख्य भवन,प्रशासनिक भवन के जीर्णोद्धार एवं रंग-रोगन कार्य का उद्धाटन जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ.फारुक अली, कुलसचिव प्रो. रविप्रकाश बब्लू, प्राचार्य डॉ. बिजय कुमार अशोक पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।बुधवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में
पहुंचे मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ.फारुक अली ने सबसे पहले महाविद्यालय परिसर में लगे दाता होतीलाल साह तथा रामनाथ साह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।वहीं शिलापट्ट का अनावरण किया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के छात्राओं ने अपने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इसके पूर्व अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो.डॉ.फारुक अली ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा,ज्ञान दान है।शिक्षक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। केवल प्रोफेशन नहीं समझे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में लभगभ सभी विषय के शिक्षक पूर्ण है। मगर बच्चे की उपस्थिति कम है. जो चिंता का विषय है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चे को कॉलेज भेजे। 2018-21 सत्र वाले छात्रो की फाइनल 2022 तक पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने महाविद्यालय में पहले चल रहे बीसीए की पढाई फिर से शुरू कराने का भी प्रयास किया जा रहा है. इस मोके पर मुख्य रूप से प्रति कुलपति प्रो. डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह, डॉ. हरिश्चन्द्र कुमार यादव , मो. जे.ए.नासिर,डॉ.सरफराज अहमद, पूर्व प्राचार्य डॉ.एस.के. गुप्ता,पूर्व प्रो.देवेन्द्र सिंह.परवेज आलम, ,डॉ.मनीष कुमार, कपिलदेव नरायण सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह,,पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी गौरव कुमार, डॉ. रणजीत कुमार आदि अन्य लोग तथा छात्र-छात्राएं शामिल थे।मंच संचालन डॉ. रणजीत कुमार स्नेही ने किया। वही हमारे संवाददाता आनंद कुमार नें ज़ब कुलपति महोदय से सवाल पुछा तो उन्होंने क्या कुछ कहा देखिये एक रिपोर्ट










