मोतिहारी से संतोष राउत रिपोर्ट
न्यूज4बिहार:मोतिहारी के पताही में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट का योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित पताही पुर्वी के पंचायत भवन के प्रांगण में प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग बिहार सरकार व प्रखंड विकास पदाधिकारी सीओ सौरभ कुमार के दिशा निर्देश के अनुसार वेब कास्टिंग के माध्यम से अवलोकन करने हेतु मुखिया कृष्णा मोहन कुमार व वार्ड सदस्य के देख रेख में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सामुहिक रूप से बैठक किया गया। बताते चले कि पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देश में जल्द ही पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सार्वजनिक स्थलों पर 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगी। वही इस मौके पर वेव कॉस्टिंग के समय वार्ड सदस्य पिंटू कुमार, अर्जुन मंडल, विश्वकर्मा कुमार, के अलावे पंचायत के तमाम वार्ड सदस्य, पंच सदस्य व मुखिया सहयोगी मौजूद दिखे।










