Search
Close this search box.

राजदमुक्त बिहार बनने से ही अपराध और भ्रष्टाचार का होगा खात्मा : विजय ।

एनडीए सरकार बनने पर ही टूटा था अपराधियों का मनोबल।

    न्यूज4बिहार/पटना : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजद पर अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का महिमा मंडन करना और सम्मानित करना राजद की फितरत रही है। साथ ही अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का भी राजद पर आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने दावा किया कि 2005 में बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर ही अपराधियों और भ्रष्टाचा का मनोबल टूटा था। वहीं 2010 से 2024 के बीच में राजद के दो बार सत्ता में आते ही अपराधियों का मनोबल बढ़ता चला गया। श्री सिन्हा ने कहा कि 1990 के दौर को लोग अब तक नहीं भूल पाये हैं। लोग अब भी 1990 से 2005 की घटनाओं को याद कर सिहर उठते हैं। कहा कि यह वही दौर था, जब बिहार में हत्या, अपहरण, बलात्कार और लूट आम बात हो चुकी थी। बिहार की छवि धूमिल होती गयी। रोजी- राजगार और नौकरियों के अवसर सिमटते चले गये तथा लोग पलायन करने के लिए विवश रहे।

Leave a Comment