पटना. राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में पार्किंग के विवाद को लेकर दो गुटों में हुए मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के दो लोगों गौतम कुमार और रौशन कुमार नामक युवक की मौत हो गई है. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया. गुस्साए आक्रोशितों ने जहां आरोपी उमेश राय के घर पर जमकर पथराव और रोड़ेबाजी की वहीं उमेश राय के घर, सामुदायिक भवन, आईटीआई सेंटर और गोदाम को भी आग के हवाले कर दिया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उमेश राय की स्कॉर्पियो गाड़ी में भी आग लगा दी, जिससे उमेश राय का घर, सामुदायिक भवन, आईटीआई सेंटर और गाड़ी धू-धू कर जल उठा.
आक्रोशित ग्रामीणों ने इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी आग बुझाने से रोक दिया. लोगों ने पुलिस बल पर भी जमकर पथराव किया. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घर में फंसे उमेश राय के परिजनों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला. बाद में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ दिया. घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव का माहौल कायम है. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. गौरतलब है कि व्यामशाला की जमीन को लेकर उमेश राय और चंद्रिका राय का लंबे समय से विवाद चल रहा था.
विवाद के क्रम में ही रविवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट रोड़ेबाजी और गोलीबारी की घटना हो गई, जिसमें गोली लगने से गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल रौशन कुमार ने इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया. अन्य तीन घायलों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है.
आपके शहर से (पटना)

Street Food: लखीसराय के बड़हिया के रसगुल्ले हैं बेहद खास, कोलकाता को देते हैं सीधा टक्कर, जानिए खासियत

पटना मरीन ड्राइव के रिवरफ्रंट पर स्टेडियम, मॉल और म्यूजियम, जानें नीतीश सरकार का नया प्लान

Sport News: राष्ट्रीय सब जूनियर बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सीवान के तीन खिलाड़ियों का चयन

Superfast News: Bihar-Jharkhand की 100 बड़ी खबरें I Top News I Non StopNews I Gaon Shehar 100 Khabar

Mahashivratri News : आकर्षक झांकियों के साथ निकली शिव जी की बारात, देर रात हुआ शिव-पार्वती का विवाह

उपेन्द्र कुशवाहा बोले- ललन सिंह बताएं, RJD से क्या डील हुई थी, जेडीयू अध्यक्ष ने दिया ये जवाब

Superfast News: Bihar-Jharkhand की 100 बड़ी खबरें I Top News I Non StopNews I Gaon Shehar 100 Khabar

JEE Main Exam : अप्रैल सेशन के लिए एड्रेस प्रूफ देना जरुरी, 14 मार्च तक लास्ट डेट, भूलकर भी ना करें यह गलती

Hindi News | Bihar News | Khabar 1 Minute | Aaj Ki Taaja Khabarein | Top Headlines | 19 Febuary 2023

Muzaffarpur news : मुजफ्फरपुर में किसान तैयार करेंगे मल्टीग्रेन आटा, सीधे किसानों को मिलेगा मुनाफा

Patna News : शराब की जब्त बोतलों से जीविका दीदी बनवा रहीं सुहाग की निशानी चूड़ी, जानें कितना कमा लेती हैं प्रतिमाह
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : February 19, 2023, 19:40 IST










