News4Bihar | नगरा | नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप यानि राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति में फैक्ट ट्यूशन सेंटर खैरा कि छात्रओ ने अपना परचम लहराया । बताते चलें कि यह छात्रवृत्ति राष्ट्रीय स्तर पर आठवीं क्लास के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दिया जाता है। जिसमें बिहार सरकार के द्वारा राज्य स्तर पर प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के पास करने में छात्राओं एवं छात्रों को₹1000 प्रति महीना 4 वर्षों तक छात्रवृत्ति मिलता है। फैक्ट ट्यूशन सेंटर खैरा की पांच छात्रों ने इस प्रतियोगिता में अपनी बाजी मारी है। प्रतियोगिता में पास करने वाली छात्राओं में अणि कुमारी,शमा प्रवीण, गरिमा कुमारी, चांदनी कुमारी एवं निक्की कुमारी शामिल है। ट्यूशन सेंटर के डायरेक्टर संजय कुमार पांडेय एवं बबलू कुमार ने पांचो छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही सभी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने शिक्षक संजय कुमार पांडेय को दी। छात्राओं को राणा प्रताप मध्य विद्यालय रामपुर कला के प्राचार्य निर्मल ओझा, शिक्षक सुनील कुमार सिंह,कृष्ण विराट यादव, नीतीश कुमार गुप्ता तथा स्कूल के सभी शिक्षकों ने शुभकामना एवं बधाई दी है।










