वरिष्ठ कवि मूंगालाल शास्त्री अभय आनंद पुरस्कार से हुए सम्मानित

न्यूज4बिहार/मढ़ौरा | भोजपुरी के वरिष्ठ कवि एवं उपन्यासकार मूंगा लाल शास्त्री को जमशेदपुर में आयोजित अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर अभय आनंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उनके द्वारा एकलव्य के जीवन साधना पर रचित भोजपुरी उपन्यास “हम गुरु दक्षिणा हई”के लिए प्रदान किया गया है। श्री शास्त्री को यह पुरस्कार मिलने से भोजपुरी भाषी सुधि पाठकों में हर्ष है।यह पुरस्कार प्राप्त होने पर भी वरिष्ठ भोजपुरी कवि बीरेन्द्र मिश्र अभय, अभिषेक भोजपुरिया, प्रो भूपेश भीम, प्रो भागीरथ शास्त्री, चंदन कुमार ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *