मरहौरा के लाल का बीपीएससी में कमाल,बना एसडीएम।

न्यूज4बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। छपरा जिला के मरहौरा खुर्द निवासी लालबाबू प्रसाद कुशवाहा के पुत्र रोहित कुमार कुशवाहा ने 67वीं BPSC की परीक्षा में 33वीं रैंक हासिल किया है।बीपीएससी में 33वीं रैंक के साथ रोहित अब सीधे एसडीएम बन गए है। रोहित कुमार कुशवाहा के इस सफलता पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

रोहित कुमार कुशवाहा अपनी प्रारंभिक शिक्षा मरहौरा के कन्या मध्य विद्यालय मेहता गाछी तथा पीजी नालंदा खुला विश्वविद्यालय से की है। रोहित कुमार कुशवाहा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दी है।

वही रोहित ने बताया कि उन्होंने 2015 से राइफल फैक्ट्री इशापुर के कार्य कर रह रहे थे। अब वे एसडीएम बन गए है जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।आज उनके स्वागत के लिए सगे संबंधियों तथा परिवार जनों के साथ साथ गांव वालो ने भी अपनी अहम भूमिका निभाया। जिसमे डॉ आर के सिंह ( आशीष सेवा सदन मरहौरा),जितेंद्र सिंह कुशवाहा उर्फ बटलू सिंह, पूर्व चेयरमैन ललन राय,मुखिया मदन कुशवाहा,मुखिया अक्षय कुशवाहा, डॉ जितेंद्र कुशवाहा, डॉ उपेंद्र कुशवाहा,अशोक,बिल्लू सिंह,सत्यदेव सिंह,मंटू कुशवाहा,अजीत कुशवाहा,आलोक अमीन,दिलीप,शिवकुमार तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *